गरुड़ का घमंड

भगवान विष्णु ने श्री राम और कृष्ण के रूप में अवतार लिया था | उनके कई भक्तों में से गरुड़, सत्यभामा और सुदर्शन चक्र को अपनी तेज़ी,सुन्दरता और शक्ति के ऊपर गर्व हो रहा था  |एक दिन भगवान को इस बात की भनक लग गयी | उन्होनें इनका अभिमान नष्ट करने के लिए गरुड़ से कहा की जाओ और हनुमान से कहो की श्री राम और सीता उनसे मिलना चाहते हैं |गरुड़ जल्द ही उड़कर हनुमान के पास पहुंचे | सन्देश मिलने पर हनुमान ने उनसे कहा की वह आ जायेंगे | गरुड़ ने कहा की में श्रीघता से पहुंचा दूंगा तो हनुमान बोले की तुम चलो में आ जाऊँगा | गरुड़ घमंड में वापस चले गए लेकिन जब पहुंचे तो देखा की हनुमान वहां पहले ही आ चुके थे | ये देख उनका गरूर नष्ट हो गया |