Bookstruck
Cover of मुस्लिम धर्म

मुस्लिम धर्म

by Bijay Mehta

इस्लाम के पांच स्तंभ इस्लाम धर्म पांच मूलभूत सिद्धान्त होते हैं जिन्हें इस्लाम के पांच स्तंभ भी कहा जाता है। हर मुस्लिम को इन सिद्धांतों या स्तंभों के अनुसार अपना जीवन व्यतीत करना होता है। मुस्लिम धर्म की नींव इन्हीं सिद्धान्तों पर ईमान लाकर यानि इनको मानकर ही पूरी होती है। यह पांच सिद्धांत निम्न हैं- शहादा यह इस्लाम धर्म का सबसे प्रमुख सिद्धान्त है। किसी भी मुसलमान को कलमा पढ़ना यानि शहादा देना बेहद जरूरी है। सलात सलात यानि नमाज़ मुस्लिम जीवन का बेहद अहम हिस्सा है। एक मुसलमान व्यक्ति को दिन में पांच बार नमाज़ पढ़ना जरूरी माना जाता है। ज़कात ज़कात यानि दान देना। मान्यतानुसार हर मुसलमान को अपनी वार्षिक कमाई का 2.5% गरीबों और जरूरतमंदों को दान में देना जरूरी समझा गया है। रमज़ान इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से नौवां महीना रमज़ान का होता है। रमज़ान के पूरे महीने में मुसलमान रोज़ा यानि व्रत रखते हैं। हज हज इस्लाम का पांचवां और आखिरी स्तंभ है। इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी महीने में हज यात्रा शुरू होती है। मान्यतानुसार हर मुसलमान को जिंदगी में एक बार हज जरूर करना चाहिए।  इस्लाम के यह पांच सिद्धान्त हर मुसलमान का फर्ज माना जाता है। इनको पूरा ना करना एक पाप के समान माना जाता है। इस्लाम के इन पांच सिद्धान्तों को मानकर कोई भी शख्स मुस्लिम समूह में शामिल हो सकता है लेकिन इसी के साथ उसको और भी कई कर्तव्य पूरे करने होते हैं।

Chapters

Related Books

Cover of ईश्वर एक नाम अनेक

ईश्वर एक नाम अनेक

by Bijay Mehta

Cover of स्वर्गीय दादी माॅ अनोधन महतो कोइरी

स्वर्गीय दादी माॅ अनोधन महतो कोइरी

by Bijay Mehta

Cover of इस्लाम धर्म

इस्लाम धर्म

by Bijay Mehta

Cover of पृथ्वी पुत्री सीता

पृथ्वी पुत्री सीता

by Bijay Mehta

Cover of भगवान् बचाएगा

भगवान् बचाएगा

by Bijay Mehta

Cover of ईश्वर एक

ईश्वर एक

by Bijay Mehta

Cover of भोगाई र जिन्दगी

भोगाई र जिन्दगी

by Bijay Mehta

Cover of सती अनुसूईया की कहानी

सती अनुसूईया की कहानी

by Bijay Mehta

Cover of जिवन एक नाट्यशाला हो

जिवन एक नाट्यशाला हो

by Bijay Mehta

Cover of प्रचण्डजी आखिर के रहेछ जिन्दगी

प्रचण्डजी आखिर के रहेछ जिन्दगी

by Bijay Mehta