Bookstruck

प्रभु तेरो नाम

Share on WhatsApp Share on Telegram
« PreviousChapter ListNext »

प्रभु तेरो नाम

जो ध्याये फल पाए ,सुख दाए तेरो नाम


तू दानी, तू अंतरयामी

तेरी कृपा हो जाए तो स्वामी

हर बिगड़ी बन जाए

जीवन धन मिल जाए, मिल जाए

मिल जाए , सुख दाए तेरो नाम || प्रभु तेरो नाम ||


बस जाए मोरा सूना अगना,

खिल जाए मुरझाया कगना ,

जीवन में रस आये

जीवन धन मिल जाए , मिल जाए

मिल जाए , सुख दाए तेरो नाम || प्रभु तेरो नाम ||

« PreviousChapter ListNext »