
उपमन्यु ने सबक सीखा
by Contributor
उपमन्यु बड़ा ही परिश्रमी और हंसमुख बालक था, इस कारण सभी लोग उससे बहुत प्रसन्न थे। जब कुछ दिनों बाद वह अपने आश्रम में लौटा तो गुरुजी ने उसे बुल भेजा। गुरुदेव ने पूछा, "बेटा उपमन्यु, क्या तुम इतने दिनों तक उपवास करते रहे?" "नहीं तो, गुरुदेव," उपमन्यु ने चकित होकर उत्तर दिया। "मेरी भी यही धारणा थी।" गुरुदेव ने कहा, “तुम काफी हृष्ट-पुष्ट लग रहे हो। तुमने महल के बढ़िया-बढ़िया पकवान छककर तो नहीं खाये?" "नहीं, गुरुदेव। मैंने महल के पक्वान नहीं खाये। सदा की तरह अपना भोजन गांव से ही मांग कर लाता था। गांव महल से तीन मील दूर ही तो है।" गुरुजी ने कहा, "लेकिन मैंने तो तुम आश्रम में भोजन लाते नहीं देखा।" उपमन्यु को सहसा याद आया कि आश्रम के नियम के अनुसार उसे सारा खाना गुरुजी के आगे लाकर रख देना चाहिए था। उसने अपना माथा ठोक कर भूल स्वीकार की ओर गुरुदेव से क्षमा मांगी। उस दिन उपमन्यु ने भिक्षा में मिला सारा भोजन लाकर गुरुजी के आगे रख दिया।
Chapters
Related Books

शिव के 19 अवतार भाग 1
by Contributor

इतिहास के चर्चित विमान हादसे
by Contributor

राज़ से भरे कुछ स्थान
by Contributor

माउंट एवरेस्ट
by Contributor

Amazing Forts in Maharashtra
by Contributor

Deadliest plane crashes of all time
by Contributor

प्राचीन भारत की 10 रहस्यमयी किताबें
by Contributor

2017 के 'रिचेस्ट सेलिब्रिटीज'
by Contributor

निळावंती
by Contributor

श्रीशिवलीलामृत
by Contributor