Bookstruck

मरा हुआ बॉयफ्रेंड

Share on WhatsApp Share on Telegram
« PreviousChapter ListNext »

एक लड़की और उसका बॉयफ्रेंड गाड़ी में प्यार कर रहे थे | उन्होनें गाड़ी को जंगल में पार्क किया था ताकि उन्हें कोई देख न सके | थोड़ी देर बाद लड़का बाहर गया और लड़की उसका गाड़ी में ही इंतज़ार करने लगी |

पांच मिनट इंतज़ार करने के बाद लड़की गाड़ी से बाहर आती है अपने बॉयफ्रेंड को ढूँढने के लिए | अचानक वो एक आदमी की परछाई देखती है | डर के वो वहां से जाने के लिए गाड़ी में बैठ जाती है जब उसे बहुत धीमे से ये आवाज़ सुनायी देती है स्क्वीक ...स्क्वीक ....स्क्वीक

ऐसा कुछ पलों तक चला फिर लड़की को लगा की उसके पास चले जाने के इलावा कोई रास्ता नहीं है | उसने गाड़ी चालू की पर वो आगे नहीं जा पा रही थी क्यूंकि किसी ने कार का बम्पर पास के पेड़ से बाँध दिया था |

खैर लड़की दुबारा गाड़ी शुरू करती है और जोर की चीख सुनती है | वह गाड़ी से बाहर आती है और देखती है की उसका बॉयफ्रेंड पेड़ से लटका हुआ है | स्क्वीक की आवाजें उसके जूतों से हो रही थी जो गाड़ी की छत से टकरा रहे थे |

एक औरत और उसका बॉयफ्रेंड एक रात कहीं से वापस घर जा रहे थे और अचानक उसकी कार में गैस ख़तम हो गयी | सुबह के १ बजे थे और वो सूनसान इलाके में फंस गए थे |

लड़का गाड़ी से बाहर आता है और लड़की को समझा कर कहता है , “ चिंता मत करो , मैं बस अभी आता हूँ | मैं बस मदद के लिए जा रहा हूँ | फिर भी दरवाज़ा बंद कर लो”

वह दरवाज़ा बंद कर लेती है और अपने बॉयफ्रेंड के आने का इंतज़ार करने लगती है | अचानक उसे अपनी गोद में एक परछाई पड़ती हुई दिखती है | वो नज़र उठा कर देखती है .... उसका बॉयफ्रेंड नहीं है पर एक अजीब दिखने वाला पागल सा कोई आदमी खड़ा था | उसके सीधे हाथ में वो किसी चीज़ को झुला रहा है |

वो अपना चेहरा खिड़की के पास लाता है और धीरे से अपने सीधे हाथ को उठाता है | उसमें बॉयफ्रेंड का घायल सर था जो बुरी तरह से दर्द से मुड़ गया था | वो डर से उस तस्वीर को भुलाने के लिए आँखें बंद कर लेती है | जब वो अपनी आँखें खोलती है तो वो आदमी अभी भी वहां खड़े हो पागलों की तरह हंस रहा था | वो धीरे से अपना उल्टा हाथ उठाता है और उसमें बॉयफ्रेंड की गाड़ी की चाबियाँ थीं |

« PreviousChapter ListNext »