एंटीकाईथेरा प्रणाली

एंटीकाईथेरा ग्रीस के दक्षिण में स्थित ऐतिहासिक स्थल है जहाँ दुनिया के सबसे पुराने जहाज के टुकड़े मिले हैं | एंटीकाईथेरा प्रणाली पानी के नीचे स्थित इसी स्थल से १९०० में निकाली गयी थी और तब से ये उपकरण वैज्ञानिकों और पुरात्त्ववादीयों को ना सिर्फ अपनी उत्कृष्ट कारीगारी के लिए अपितु अपने उन्नत उद्देश्य के चलते हैरान किये हुए है | इस मामले में इस प्रणाली को दुनिया का सबसे प्राचीन “गियर मशीन” बताया गया है और इसे दुनिया का सबसे पुराना एनालॉग कंप्यूटर कहा गया है - विभिन्न जटिल खगोलीय दर्शन (ग्रहण शामिल ) की खोज (भविष्यवाणी) करने के लिए तैयार किया गया |