दिल्ली का लोहे का खम्बा(आयरन पिलर)
भारतीय धातुकर्म कौशल की प्राचीन और मध्य समय में बहुत तारीफ होती थी , इतना की कई इस्लामी गुट मशहूर डैमस्कस स्टील के होते हुए भी भारतीय निर्मित हथियारों का आयात करते थे (कई क्षोध्कर्ता मानते हैं की डैमस्कस स्टील का उत्पादन भारतीय उपमहाद्वीप के वूत्ज़ स्टील से प्रेरित हुआ है )|इस कौशल का स्थापित उदाहरण है दिल्ली का १६०० साल पुराना लोहे का खम्बा (आयरन पिलर ) जो अपने उन्नत धातु संरचना की वजह से उसकी प्रभावशाली जंग प्रतिरोधी गुणवत्ता के लिए उल्लेखनीय माना जाता है |