टुरिन का श्राउड
शायद इस सूची में दी गयी वस्तुओं में से सबसे प्रसिद्द ,और मानवता के इतिहास में सबसे विवादास्पद , टुरिन का श्राउड उन दुर्लभ वस्तुओं में से है जिसने न सिर्फ पूरी दुनिया के इतिहासकारों में अपितु सभी धर्मशास्त्रियों में विवाद और झगड़ों को शुरू करवा दिया है |वजह साफ़ है – इस कपडे के टुकड़े में रहस्यमयी तौर पर एक ऐसे आदमी की छवि दिखाई पड़ती है जिसे सूली पर चढ़ाया गया हो |एक दम से अनुमान स्थापित किये गए की ये कपड़ा ( इसको इटली के टुरिन के संत जॉन द बैप्टिस्ट के कैथेड्रल में रखा गया है ) येशु मसीह के कफ़न का कपडा है |