नौसेना का लड़ाकू पायलट -जेम्स ३
काफी कम उम्र में जेम्स लेंइंगेर अपने नौसेना के लड़ाकू पायलट की ज़िन्दगी को याद करने लगा | वह सिर्फ हवाई जहाजों के खिलोनों के साथ खेलता था और कुछ सालों बाद ये एक जूनून बन गया | वह काफी परेशान रहने लगा और सिर्फ हवाई जहाजों , हथियारों और प्लेन दुर्घटना की ही बात करता था | जेम्स तीन साल की उम्र में अपनी माँ को ये बता पाया की लड़ाकू जहाज का ड्राप टैंक क्या होता है और ये भी की वह एक जहाज की ऐसे जांच कर सकता है जैसे एक पायलट करता है |