1990-2015
१९९२ वह साल था जब ऐ आर रहमान जैसे उत्कृष्ट कलाकार उभर के सामने आया | रोजा में उनके संगीत ने फिल्मों में संगीत के मायने बदल दिए |और फिर आई विवादास्पद बॉम्बे जिसमें मुंबई दंगों के बीच एक हिन्दू लड़का एक मुस्लमान लड़की से प्यार करने लग जाता है |इसमें भी ऐ आर रहमान के गाने कहना ही क्या ने कई महीनों तक लोगों का दिल बहलाया |अमिताभ उस वक़्त सक्रीय नहीं थे तो कई बेहतरीन अदाकार उभर के आये | १९९३ में संजय दत्त ने खलनायक की |रोजा हो या खलनायक बॉलीवुड को आखिर एक ऐसा विषय मिल गया था जो लोगों को लुभा सके और वो था अंडरवर्ल्ड और आतंकवाद |