टौंस नदी

हिमाचल और उत्तराखंड में बहने वाली निर्मल टौंस नदी की। इस नदी पर 8 हजार करोड़ रुपए की लागत से एक डैम बनाया जा रहा है। जिसे किशाऊ बांध विद्युत परियोजना कहते हैं। इस परियोजना से 660 मैगावॉट बिजली का उत्पादन होना है। डैम के निर्माण से यह भी सपना देखा गया है कि इससे 97 हजार 76 हैक्टेयर भूमि सिंचित होगी। लेकिन सच्चाई यह है कि इस नदी के एक भी बूंद पानी से न तो सिंचाई हो पाई और न ही पेयजल उपलब्ध हो पाया। विद्युत उत्पादन का तो मालूम नहीं। हालांकि नदी की स्वाभाविक गति रुकने लगी है जिसके चलते कई जलचर जंतु की मौत हो चुकी है।