कुलधारा

राजस्थान के जैसलमेर जिले का कुलधरा गांव आज भी शापित माना जाता है। यह गांव पिछले 170 सालों से वीरान पड़ा है। कहते हैं कि कुलधरा गांव के हजारों लोग एक ही रात में इस गांव को खाली कर के चले गए थे और जाते-जाते शाप दे गए थे कि यहां फिर कभी कोई नहीं बस पाएगा। तब से गांव वीरान पड़ा हैं।