शल्य चिकित्सा, प्लास्टिक सर्जरी

प्लास्टिक सर्जरी के आविष्कार से दुनिया में क्रांति आ गई थी । पश्चिम के लोगों के अनुसार प्लास्टिक सर्जरी आधुनिक विज्ञान की देन है। प्लास्टिक सर्जरी का मतलब है- 'शरीर के किसी हिस्से को ठीक करना।' भारत में सुश्रुत को पहला शल्य चिकित्सक माना जाता है। आज से करीब 2,600 साल पहले सुश्रुत युद्ध या प्राकृतिक विपदाओं में जिनके अंग-भंग हो जाते थे या नाक खराब हो जाती थी, तो उन्हें ठीक करने का काम करते थे।