शतरंज की उत्पत्ति

शतरंज के आविष्कार का श्रेय भी भारत को ही जाता है, क्योंकि प्राचीनकाल से ही इसे भारत में खेला जाता रहा है। इसका धर्मग्रंथों और प्राचीन भारतीय संस्कृत साहित्य में उल्लेख मिलता है। इस खेल की उत्पत्ति भारत में कब और कैसे हुई, यह निश्चित रूप से तो नहीं कहा जा सकता है । ऐसा कहा जाता है कि इस खेल का आविष्कार लंका के राजा रावण की रानी मंदोदरी ने इस उद्देश्य से किया था कि उसका पति रावण अपना सारा समय युद्ध में व्यतीत न कर सके। एक पौराणिक कहानी यह भी है कि रावण के पुत्र मेघनाद की पत्नी ने इस खेल का प्रारंभ किया था।