तैमूर लंग का आक्रमण
तैमूर लंग भी चंगेज खान जैसा शासक बनना चाहता था। सन् 1369 ईस्वी में वह समरकंद का शासक बना। उसके बाद उसने अपनी विजय और क्रूरता की यात्रा शुरू की। मध्य एशिया के मंगोल लोग इस बीच में मुसलमान हो चुके थे और तैमूर खुद भी मुसलमान था।क्रूरता के मामले में वह चंगेज खान की तरह ही था। कहते हैं कि एक जगह उसने दो हजार जिंदा आदमियों की एक मीनार बनवाई और उन्हें ईंट और गारे में चुनवा दिया।