हड़प्पा और मोहेंजोदारो

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित 'माण्टगोमरी जिले' में रावी नदी के बाएं तट पर हड़प्पा नाम का पुरास्थल है जबकि पाकिस्तान के सिन्ध प्रांत के 'लरकाना जिले' में सिन्धु नदी के दाहिने किनारे पर मोहनजोदड़ो नामक नगर करीब 5 किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। मोहनजोदड़ो को हड़प्पा की सभ्यता के अंतरर्गत एक नगर माना जाता है। इस पूरे इलाके को सिंधु घाटी की सभ्यता भी कहा जाता है।