पहली 6 तिथियाँ
प्रतिपदा : प्रतिपदा प्रथम तिथि है। प्रतिपदा के स्वामी अग्निदेव हैं। प्रतिपदा को आनंद देने वाली कहा गया है। रविवार एवं मंगलवार के दिन प्रतिपदा होने पर मृत्युदा होती है, लेकिन शुक्रवार को प्रतिपदा सिद्धिदा हो जाती है। मृत्युदा में शुभ कार्य वर्जित जबकि सिद्धिदा में किए गए कार्य सफल होते हैं। शुक्ल पक्ष प्रतिपदा में चन्द्रमा अस्त रहता है, अतः इसे समस्त शुभ कार्यों में त्याज्य माना गया है। कृष्ण पक्ष प्रतिपदा में स्थिति एकदम विपरीत होती है।