पीरी रिस नक्षा

१५१३ ऐ डी के समय का एक नक्षा , जिसे शायद पीरी रिस , जो की एक तुर्क एडमिरल और मानचित्रकार थे ; ये मध्य समय का चर्मपत्र (चिकारे त्वचा से बना) यूरोप, अफ्रीका, कैरेबियन द्वीप समूह और यहां तक कि दक्षिण अमेरिका की तट सीमाओं को पर्याप्त सटीकता के साथ दिखाता है | इससे भी रुचिकर बात ये है की रिस ने नक्षा बनाते वक़्त इस्तेमाल किये गए  सूत्रों के भी नाम लिखे हैं और उस सूची में शामिल हैं दुनिया के अलग हिस्सों से प्राप्त किये गए चार्ट ,जैसे प्राचीन यूनानी मिस्र के टॉलेमी नक्शे, शुरुआती अरबी नक्शे जो  कि भारत को दर्शाते हैं , शुरुआती भारत में बने नक़्शे (जिनकी आगे पुर्तगालियों ने  नकल की थी ) और सबसे प्रसिद्द क्रिस्टोफर कोलंबस का खोया हुआ नक्षा |