लेक विन्निपेसौकी मिस्ट्री स्टोन

एक गहरे रंग का अंडे की आकार का पत्थर १८७२ में न्यू इंग्लैंड के पास लेक विन्निपेसौकी में मिला था ; और उसमें कई प्रकार की नक्काशी बनी हुई थी जैसे चेहरा, मक्के के दाने और सितारे के आकार के चक्र | इस रहस्यमयी कलाकृति को न्यू हैम्पशायर इतिहास के संघ्राहालय को १९२७ में दान दे दिया था,और वह अभी भी वहां प्रदर्शित है | इस पत्थर के उद्देश्य के बारे में बात करें तो इतिहासकारों के कुछ अनुमान हैं, अमेरिकन नेचुरलईस्ट का ये मानना है की इस पत्थर को दो जातियों के बीच के शान्ति समझौते के प्रतिनधि के तौर पर बनाया गया था |