1970-80

अगले दशक की  शुरुआत में सिर्फ एक अदाकार के नाम था , और वह थे राजेश खन्ना | पर बीच दशक में अमिताभ बच्चन के आगमन ने सब स्थिति बदल दी | किशोर कुमार राजेश खन्ना की आवाज़ बन गयी | १९७३ में बॉबी आई , एक युवकों की प्रेम कहानी जिसमें बिकिनी में 17 साल की डिंपल ने फिल्म को बड़ा लोकप्रिय बना दिया | वह फिल्म सालों तक कई जगहों पर प्रदर्शित हुई |अगले साल श्याम बेनेगल ने कला सिनेमा जगत में अपनी जगह बनाई | नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, शबाना आजमी, सचिन, अमोल पालेकर जैसे अदाकारों को उन्होनें ही फिल्म जगत में प्रवेश दिलवाया |